सोने की कीमत में बड़ी गिरावट: आज 1,034 रुपए सस्ता हुआ

मुंबई। शुक्रवार 27 जून को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 1,034 रुपए सस्ता होकर 96,135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को यह 97,159 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। चांदी अब 350 रुपए घटकर 1,06,800 रुपए प्रति किलो हो गई है।

हाल ही में बनाया था ऑल टाइम हाई

18 जून को सोने ने 99,454 रुपए और चांदी ने 1,09,550 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी 9 दिन में सोने में करीब 3,300 रुपए और चांदी में 2,750 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है।

चार प्रमुख शहरों में आज का सोना रेट (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹98,170 ₹90,000
मुंबई ₹98,020 ₹89,850
कोलकाता ₹98,020 ₹89,850
चेन्नई ₹98,020 ₹89,850

सोना 1.03 लाख और चांदी 1.30 लाख तक जा सकती है: अजय केडिया

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन जैसे इजराइल-ईरान टकराव से सोने की मांग में तेजी आई है। इस वजह से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। केडिया ने अनुमान जताया कि इस साल सोना 1 लाख 3 हजार और चांदी 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सोने की खरीद में बरतें सावधानी

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्किंग के तहत सोने पर 6 अंकों का यूनिक HUID नंबर होता है, जो सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है। यह नंबर अल्फा-न्यूमेरिक होता है, जैसे- AZ4524

Related Posts

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर…

Continue reading