- 24 कैरेट सोना ₹146 गिरकर ₹95,667 प्रति 10 ग्राम पर
- चांदी ₹40 सस्ती होकर ₹97,357 प्रति किलो पहुंची
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी गिरावट
मुंबई। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 146 रुपए गिरकर ₹95,667 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल ₹95,813 था। वहीं, चांदी भी ₹40 घटकर ₹97,357 प्रति किलो हो गई है।
4 महानगरों में सोने के भाव
-
दिल्ली: 22 कैरेट ₹90,100 | 24 कैरेट ₹98,280
-
मुंबई: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,130
-
कोलकाता: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,130
-
चेन्नई: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,130
हाल के रिकॉर्ड हाई
-
21 अप्रैल: सोने ने ₹99,100 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया
-
28 मार्च: चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो पर पहुंची थी
साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के चलते सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। इससे भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंच सकती है।
क्या खरीदें? सर्टिफाइड गोल्ड ही लें
BIS हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) होता है, जैसे – AZ4524। इससे यह पुष्टि की जा सकती है कि सोना कितने कैरेट का है।








