सोने-चांदी के दाम में गिरावट- 10 ग्राम सोना ₹146 सस्ता, चांदी भी ₹40 गिरी

  • 24 कैरेट सोना ₹146 गिरकर ₹95,667 प्रति 10 ग्राम पर
  • चांदी ₹40 सस्ती होकर ₹97,357 प्रति किलो पहुंची
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी गिरावट

मुंबईमंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 146 रुपए गिरकर ₹95,667 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल ₹95,813 था। वहीं, चांदी भी ₹40 घटकर ₹97,357 प्रति किलो हो गई है।

4 महानगरों में सोने के भाव

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹90,100 | 24 कैरेट ₹98,280

  • मुंबई: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,130

  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,130

  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,130

हाल के रिकॉर्ड हाई

  • 21 अप्रैल: सोने ने ₹99,100 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया

  • 28 मार्च: चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो पर पहुंची थी

साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के चलते सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। इससे भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंच सकती है।

क्या खरीदें? सर्टिफाइड गोल्ड ही लें

BIS हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) होता है, जैसे – AZ4524। इससे यह पुष्टि की जा सकती है कि सोना कितने कैरेट का है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading