नई दिल्ली। इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बदलते हालात का असर अब भारत के बुलियन मार्केट पर भी दिखने लगा है। 24 जून को सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹2,060 की गिरावट के साथ ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पहले ₹99,348 था। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,165 घटकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है।
18 जून को बनाया था ऑल टाइम हाई
बीते 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ था। फिलहाल गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।
महानगरों में सोने की ताज़ा कीमतें (24 जून 2025)
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,00,020 | ₹91,700 |
| मुंबई | ₹99,870 | ₹91,550 |
| कोलकाता | ₹99,870 | ₹91,550 |
| चेन्नई | ₹99,870 | ₹91,550 |
| भोपाल | ₹99,920 | ₹91,600 |
इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना?
-
1 जनवरी 2025 को सोने का भाव था ₹76,162, अब बढ़कर ₹97,288 हो चुका है यानी अब तक ₹21,126 की बढ़त।
-
चांदी भी इस साल ₹86,017 से बढ़कर ₹1,05,898 पर पहुंच गई है, यानी ₹19,881 की तेजी।
साल के अंत तक क्या हो सकते हैं दाम?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, वैश्विक तनाव और निवेशकों की मांग को देखते हुए इस साल सोना ₹1.03 लाख और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
निवेश से पहले ध्यान रखें ये बात
सोना खरीदते वक्त BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का HUID कोड जरूर चेक करें। उदाहरण: AZ4524।








