जलालपुर में गोवर्धन पूजा पर गौ पूजन का भव्य आयोजन, गौ संरक्षण का संदेश

अम्बेडकर नगर: गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जलालपुर नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा एक विशेष गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गौ संरक्षण की महत्ता को उजागर करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला प्रभारी रमाकांत चौबे ने की, जबकि मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ लिपिक रामप्रकाश पांडे मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, समाजसेवी अतेन्द्र त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, दिलीप यादव, विकास निषाद और नीरज मिश्र ने गायों को रोली लगाकर और माला पहनाकर उनका विधिवत पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ और फल भी खिलाए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आचार्य रामदौर मिश्र ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया, जिससे वातावरण में एक दिव्य आभा फैल गई।

भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बताया कि गाय हमारे भारतीय समाज, संस्कृति और कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। गायों की सेवा करना हमारे धर्म का हिस्सा है, और ऐसे कार्यक्रमों से समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।” उन्होंने यह भी कहा कि गोवर्धन पूजा के इस पवित्र अवसर पर गौ पूजन से गौमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को और भी प्रगाढ़ किया जाता है।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading