तीर्थ यात्रा से लौटे समाजसेवी भाईयों का भव्य स्वागत

अंबेडकरनगर। 22 दिवसीय तीर्थ यात्रा पूरी कर लौटे समाजसेवी योगेंद्रनाथ त्रिपाठी एवं उनके अनुज बालगोविंद त्रिपाठी का सोमवार को उनके आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। घर पहुंचने पर परिजनों और क्षेत्रीय जनों ने पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर दोनों का अभिनंदन किया।

तीर्थयात्री भाइयों ने गत 3 जून को जहांगीरगंज नगर क्षेत्र स्थित अपने आवास से तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान किया था। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया। वापसी उपरांत सोमवार को घर पर विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें परिवारजन सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

तीर्थयात्रा से लौटने की सूचना पर भाजपा नेता राजा बाबू गुप्ता एवं जयप्रकाश पांडेय भी त्रिपाठी निवास पहुंचे। उन्होंने दोनों समाजसेवी भाइयों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि तीर्थ यात्रा का सौभाग्य भाग्यशाली लोगों को ही प्राप्त होता है। ऐसे लोग न केवल अपने जीवन को कृतार्थ करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की समृद्धि के लिए पुण्य अर्जित करते हैं।

समाजसेवी योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि एक माह की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने चारों धामों में विधिपूर्वक पूजा कर अपने नगर, समाज, प्रदेश और देश की शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि तीर्थस्थलों की आध्यात्मिक अनुभूति आजीवन प्रेरणा देती रहेगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading