बैंकिंग और IT शेयरों की शानदार रैली- विदेशी निवेश से बाजार में बना जोश

  • विदेशी निवेशकों की तगड़ी खरीद से बाजार को मिला बूस्ट
  • बैंकिंग शेयरों ने दिखाई धमाकेदार तेजी
  • ट्रंप की टैरिफ छूट से भारत को व्यापारिक बढ़त

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 855 अंकों की छलांग लगाकर 79,408 के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 273 अंकों की बढ़त के साथ 24,125 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिली। बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया और 1,014 अंकों की छलांग के साथ 55,304 पर बंद हुआ। इसके अलावा IT और मेटल शेयरों में भी जोरदार खरीदारी रही।

बाजार में तेजी की चार प्रमुख वजहें:

टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को मिली रफ्तार- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को 90 दिनों की टैरिफ छूट दिए जाने से दोनों देशों के बीच संभावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

भारत को चीन पर मिला फायदा- अमेरिका ने इस टैरिफ छूट में चीन को शामिल नहीं किया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को अल्पकालिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलने की संभावना है।

विदेशी निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी- विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 17 अप्रैल को ₹4,667 करोड़ के शेयर खरीदे। बीते सप्ताह कुल ₹14,670 करोड़ की निवेश की गई राशि ने बाजार को मजबूती दी।

बैंकिंग शेयरों के दमदार नतीजे- ICICI बैंक और HDFC बैंक के चौथी तिमाही के मजबूत वित्तीय नतीजों से बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त सकारात्मक माहौल बना। ICICI बैंक का शेयर 1,436 रुपये के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि HDFC बैंक में 1.5% और यस बैंक में 5% की तेजी दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। जापान के निक्केई में 450 अंकों (1.30%) की गिरावट रही, जबकि कोरिया का कोस्पी लगभग सपाट रहा और 2,488 के स्तर पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.45% की बढ़त के साथ 3,291 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स आज बंद रहा।

पिछले हफ्ते भी दिखी थी रफ्तार

17 अप्रैल को भी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 1,509 अंकों की छलांग लगाकर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 414 अंकों की बढ़त के साथ 23,852 के स्तर तक पहुंचा था।

Related Posts

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर…

Continue reading