Hathras Panchayat Case: पंचायत ने पति-पत्नी को सुनाया तुगलकी फरमान, VEDIO वायरल

जूतों की माला पहनाकर किया सामाजिक बहिष्कार, पुलिस ने शुरू की जांच

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित धर्म परिवर्तन के शक में एक पंचायत ने पति-पत्नी को अमानवीय सजा दी। गारवगढ़ी गांव में पंचायत ने दोनों के गले में जूतों की माला पहनाकर उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए पंचायत बुलाई थी। पंचायत के दौरान आरोपित दंपति के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया। जूतों की माला पहनाने जैसी घटना ने न केवल उनकी सामाजिक स्थिति को प्रभावित किया, बल्कि मानसिक रूप से भी गहरा आघात पहुंचाया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत के कुछ सदस्य दंपति के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। यूपी पुलिस के अनुसार, थाना मुरसान क्षेत्र में घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button