लखनऊ में तेज रफ्तार थार का कहर

बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; चालक फरार

  • लखनऊ में तेज रफ्तार थार का आतंक
  • बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर
  • हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल

Lucknow के गाजीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक करीब 5 फीट उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

यह हादसा इंदिरानगर के सेक्टर-18 इलाके में शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। बी-ब्लॉक निवासी कार्तिकेय त्रिपाठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त अमित सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार Mahindra Thar ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के दौरान बाइक थार में फंस गई और कुछ दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर और कमर की हड्डी टूटने की पुष्टि की।

पीड़ित ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button