आगरा में पति की अफेयर पकड़ते ही सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

आगरा। कुबेरपुर इलाके में रविवार को एक महिला शांति ने अपने पति जीतू कर्दम को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। पत्नी ने प्रेमिका को जमीन पर फेंककर उसके बाल नोचे और लात-घूंसे बरसाए। भीड़ ने आकर दोनों को अलग किया और पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, जीतू ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुबेरपुर में किराए पर कमरा दिलवाया था। मकान मालिक को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसने शांति को फोन कर सूचना दी। पति किसी तरह मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शांति ने बताया कि उनके पति का कई अफेयर रहे हैं और यह गर्लफ्रेंड पिछले डेढ़ साल से उसके साथ है। दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं और उनके 2 बच्चे हैं। चार महीने पहले पति ने पत्नी को अपने पास रहने से मना कर दिया था, इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

मकान मालिक की सतर्कता के कारण ही यह हाईवोल्टेज ड्रामा सार्वजनिक हुआ। घटना से इलाके में सनसनी फैली है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *