फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर हिंदू महासभा का ऐलान

आगरा। 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन ने आगरा के मेहर सिनेमा हॉल, संजय टॉकीज समेत कई सिनेमाघरों में फिल्म के पहले शो के लिए 100 टिकटें मुफ्त देने की घोषणा की है। साथ ही, फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है।

महासभा ने बताया कि पहले शो के दर्शकों को फ्री टिकट, कोल्ड ड्रिंक और चिप्स दिए जाएंगे। इसके अलावा आने-जाने का पूरा खर्च भी संगठन वहन करेगा। इच्छुक लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिससे वे टिकट पाने के लिए संपर्क कर सकेंगे।

“तेजोमहालय की सच्चाई दिखाती है फिल्म”

हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि फिल्म ताजमहल की ऐतिहासिक सच्चाई को सामने लाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी ताज परिसर में भगवा झंडा फहराया और जलाभिषेक किया था। यह फिल्म तेजोमहालय की सच्चाई दिखाने में अहम भूमिका निभाएगी। अगर इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़े, तो मैं तैयार हूं।”

विवाद पर महासभा का बयान

महासभा से जुड़े संजय जाट ने कहा कि फिल्म में ताजमहल के नीचे के 22 कमरों को खोलने की मांग को प्रमुख रूप से दिखाया गया है।
उन्होंने कहा, “जो भी सही इतिहास दिखाता है, वही विवादित बताया जाता है। अयोध्या में राम मंदिर और ज्ञानवापी में शिवलिंग को भी विवादित कहा गया था। अब जब तेजोमहालय की सच्चाई लाई जा रही है, तो इसे भी विवाद कहा जा रहा है।”

मुख्यमंत्री से टैक्स फ्री करने की मांग

संगठन ने कहा कि यह फिल्म तेजोमहालय आंदोलन को मजबूती देगी और लोगों को इतिहास को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करेगी।
ज्ञापन देने वालों में मीना दिवाकर, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, नंदू भाई, विपिन राठौर, मनीष कुमार, हीरा देवी, निशा ठाकुर आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री नीतेश भारद्वाज ने की।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *