दो मोहर्रम पर निकलेगा ऐतिहासिक ‘जुलूस वरूदे कर्बला’, तैयारियां पूरी

मीरानपुर के बड़े इमामबाड़े से शुरू होकर पारंपरिक मार्गों से पहुंचेगा कर्बला

अंबेडकरनगर। दो मोहर्रम के अवसर पर गुरुवार रात अकबरपुर में पूर्वांचल का ऐतिहासिक ‘जुलूस वरूदे कर्बला’ निकाला जाएगा। जुलूस मीरानपुर स्थित बड़े इमामबाड़े से रात करीब 10 बजे शुरू होगा और पारंपरिक मार्गों से होते हुए कर्बला तक पहुंचेगा।

अंजुमन अकबरिया के पदाधिकारियों के अनुसार यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित किया जाता है। दो मोहर्रम को इमाम हुसैन का काफिला कर्बला पहुंचा था, जिसकी स्मृति में हर वर्ष यह जुलूस निकाला जाता है।

अलम, शबीहें और अमारियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

जुलूस में हजरत अब्बास के अलम तथा 18 बनी हाशिम की शबीहें शामिल होंगी। इसके अलावा ऊंटों पर अमारियां सजाई जाएंगी, जिनकी जियारत के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहेंगे।

कई जनपदों की अंजुमनें करेंगी नौहाख्वानी

जुलूस में अयोध्या, सुल्तानपुर, जलालपुर, टांडा और खासपुर की विभिन्न अंजुमनों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान नौहाख्वानी और मातम भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button