हनी सिंह और एम्मा बकर- डेटिंग अफवाह या सच?

  • सोशल मीडिया पर हनी और एम्मा की कैमिस्ट्री ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
  • हनी सिंह का इंस्टाग्राम वीडियो: एम्मा के साथ बिताए गए खास पल

  • क्या हनी सिंह और एम्मा बकर के रिश्ते में हैं नये मोड़?

नई दिल्ली।  मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी हैं मिस्र की ग्लैमरस मॉडल एम्मा बकर, जिनके जन्मदिन की पार्टी में हनी सिंह खास अंदाज़ में नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हनी सिंह और एम्मा एक-दूसरे का हाथ थामे, बेहद करीबी लम्हे साझा करते दिख रहे हैं।

इस पार्टी का वीडियो खुद हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वो एम्मा और कुछ करीबी दोस्तों संग रेस्टोरेंट में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका हिट ट्रैक ‘मिलियनेयर’ भी बजता सुनाई देता है। वीडियो सामने आते ही दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कयासबाज़ी शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की चर्चाएं
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “ब्यूटीफुल कपल यो यो और खूबसूरत एम्मा… आप दोनों हमेशा खुश रहो।” वहीं कई अन्य फैंस ने भी दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों पर अपनी राय दी है, जिससे इनकी डेटिंग की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

पहले नुसरत भरूचा संग जुड़ चुका है नाम
इससे पहले हनी सिंह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया था, जिसमें वो एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। हालांकि, इन अफवाहों पर नुसरत ने बयान देते हुए कहा था कि यह केवल अफवाहें हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading