उद्यान विभाग आयोजित कर रहा सब्जी बीज मेला

अंबेडकरनगर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत जिले में शाकभाजी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा सब्जी बीज वितरण मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि कार्यालय परिसर में दिनांक 14.11.2025 को यह मेला आयोजित होगा, जिसमें निदेशालय स्तर से इम्पैनल्ड कुल 19 निर्माता कंपनियों के भाग लेने की संभावना है।

मेला मुख्य रूप से उन किसानों के लिए है जिन्होंने सब्जी की खेती के लिए पहले से पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही नए किसान भी विभागीय वेबसाइट dbt.uphorticulture.in
 पर जाकर पंजीकरण कर मेला में भाग ले सकते हैं।

120 हेक्टेयर क्षेत्र में शाकभाजी का विस्तार

जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद में 120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शाकभाजी का लक्ष्य रखा गया है। इस मेले के माध्यम से किसानों को टमाटर, हरा मिर्च, खीरा, भींडी, लौकी, करेला, नेनुआ, बैगन, तरबूज, कद्दू सहित अन्य सब्जियों के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

किसान न्यूनतम 0.20 हेक्टेयर से लेकर अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक के लिए पंजीकरण कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल किसानों के लिए आर्थिक लाभ और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

मेले में भाग लेने की प्रक्रिया

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मेले में उपस्थित किसानों को बीज वितरण के साथ-साथ अपने लिए अतिरिक्त डिमांड दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा। नए पंजीकृत किसान भी मौके पर अपनी मांग अनुसार बीज प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेत के अनुसार आवश्यक सब्जी बीज की जानकारी पहले से तैयार रखें ताकि मेले में सुविधा के साथ बीज वितरण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button