- क्या सच में टूट गया था फलक और अविनाश का रिश्ता?
- कैसे एक अचानक ब्रेक ने फलक और अविनाश के रिश्ते को बदल दिया?
- फलक नाज और अविनाश सचदेव के रिश्ते में आई दूरी के पीछे का कारण
मुबई। टीवी एक्ट्रेस फलक नाज और एक्टर अविनाश सचदेव के बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के दौरान गहरी दोस्ती देखने को मिली थी, जिसके बाद से ही दोनों के रोमांस की खबरें चर्चा में रहीं। हालांकि, अब फलक ने खुलासा किया है कि उनका अविनाश से कोई संपर्क नहीं रहा और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।
“अविनाश ने कहा था—’ये हो नहीं पाएगा'”
एक इंटरव्यू के दौरान फलक ने बताया कि अविनाश ने उन्हें आमने-सामने बात करते हुए कहा था, “फलक, मुझे नहीं लगता कि ये हो पाएगा। जब मेरी मम्मी की तबीयत खराब हुई, तो मैं एक अलग जोन में चला गया। मैं यह सब हैंडल नहीं कर पा रहा हूं। हमें ब्रेक लेना चाहिए।” फलक के मुताबिक, उन्हें उस वक्त अविनाश की बात समझ नहीं आई कि वह किस ब्रेक की बात कर रहा है। इसके बाद अविनाश ने उनकी कॉल्स उठाना भी बंद कर दिया।
अनफॉलो करने पर अविनाश ने दी थी ये सफाई
साल 2024 में फलक और अविनाश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे उनके बीच तनाव की खबरें और तेज हो गईं। इस पर अविनाश ने सफाई देते हुए कहा था कि यह सिर्फ एक “इंटरनेट एरर” था और उनका अकाउंट लॉगआउट हो गया था।
शो के बाद भी बना रहा था कनेक्शन
बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के दौरान अविनाश ने फलक के प्रति अपनी फीलिंग्स जाहिर की थीं, हालांकि फलक ने तब कोई जवाब नहीं दिया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का दोस्ताना रिश्ता बना रहा, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
फलक नाज का टीवी करियर
फलक ने टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में जाह्नवी भारद्वाज का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे प्रसिद्ध शो में भी नजर आ चुकी हैं।








