कृष 4 में ऋतिक का ट्रिपल धमाका- निर्देशन की कमान भी खुद संभालेंगे

  • मार्वल फिल्मों से ली गई प्रेरणा, कई टाइमलाइन्स में बुनी जाएगी कहानी

  • ‘कृष 4’ में दिखेगा ऋतिक का ट्रिपल अवतार, जादू की वापसी की भी चर्चा

  • निर्देशक की भूमिका में पहली बार नजर आएंगे ऋतिक रोशन

नई दिल्ली। सुपरहीरो फ्रैंचाइज़ी ‘कृष’ की चौथी किस्त को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में राकेश रोशन ने पुष्टि की थी कि ‘कृष 4’ पर काम शुरू हो चुका है और इस बार निर्देशन की कमान खुद ऋतिक रोशन संभालेंगे। ये फिल्म बतौर निर्देशक ऋतिक का पहला प्रोजेक्ट होगा।

‘कृष 4’ में दिखेगा टाइम ट्रैवल का रोमांच

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कृष 4’ का प्लॉट टाइम ट्रैवल पर आधारित होगा। यह कहानी कई टाइमलाइन्स में आगे बढ़ेगी – अतीत, वर्तमान और भविष्य में नायक सफर करते हुए एक बड़े खतरे से निपटेगा। फिल्म की प्रेरणा हॉलीवुड की सुपरहिट मार्वल फिल्मों ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एंडगेम’ से ली गई है।

हालांकि हाई-टेक वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर फोकस रहेगा, लेकिन कहानी में भावनात्मक पहलू और पारिवारिक रिश्तों को भी खास अहमियत दी जाएगी।

ऋतिक निभाएंगे ट्रिपल रोल, लौट सकता है ‘जादू’

फिल्म में ऋतिक रोशन ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। खास बात यह है कि ‘कृष 3’ में जान गंवाने वाले रोहित मेहरा इस बार बतौर मुख्य खलनायक वापसी कर सकते हैं। वहीं ‘कोई मिल गया’ का लोकप्रिय किरदार एलियन ‘जादू’ भी इस बार लौट सकता है – हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पहले तीन हिस्सों में पिता राकेश रोशन थे निर्देशक

इस सुपरहीरो सीरीज़ की शुरुआत 2003 में ‘कोई मिल गया’ से हुई थी, जिसके बाद 2006 में ‘कृष’ और 2013 में ‘कृष 3’ आई। इन तीनों फिल्मों का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। अब इस फ्रेंचाइज़ी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी खुद ऋतिक उठा रहे हैं।

एक इंटरनेशनल इवेंट में ऋतिक ने अपने डायरेक्शन डेब्यू पर कहा, “मैं बेहद नर्वस हूं, लेकिन साथ ही एक्साइटेड भी। मुझे इस नए सफर में आपके प्यार और समर्थन की ज़रूरत है।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading