
- 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,700 सस्ता होकर ₹95,784 पर आया
- 1 किलो चांदी ₹508 बढ़कर ₹96,115 प्रति किलो पहुंची
- BIS हॉलमार्क और 6 अंकों का HUID नंबर देख कर ही खरीदारी करें
नई दिल्ली। यानी 23 अप्रैल को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल मच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के भाव में ₹2,700 की बड़ी गिरावट आई है, जिससे इसका दाम घटकर ₹95,784 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत जीएसटी समेत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई थी। हालांकि, आज की भारी गिरावट ने इस तेजी को ब्रेक लगा दिया है।
यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले जुलाई 2024 के बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती के बाद सोना एक ही दिन में ₹3,600 सस्ता हुआ था।
वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें ₹508 की मामूली तेजी आई है और इसकी कीमत बढ़कर ₹96,115 प्रति किलो हो गई है।
इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोना ₹19,662 महंगा हो चुका है। वहीं चांदी भी ₹10,098 की बढ़त के साथ ऊपर चढ़ी है।
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व है, जब परंपरागत रूप से सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में ग्राहक अब कीमतें गिरने की उम्मीद में खरीदारी के लिए इस दिन का इंतजार कर सकते हैं।









