मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी, विवाद तेज

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की शिलान्यास किया। यह आयोजन बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी पर हुआ।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कबीर ने मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर शिलान्यास की औपचारिकता पूरी की।

चंदा जुटाने का वीडियो वायरल

हुमायूं कबीर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ लोग नोट गिनते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शिलान्यास में 11 पेटी चंदा जमा हुआ, जिसे गिनने के लिए 30 लोग और नोट गिनने की मशीन लगानी पड़ी।

हुमायूं कबीर का नया ऐलान

हुमायूं कबीर ने घोषणा की कि फरवरी में 1 लाख लोगों से कुरान पाठ करवाएंगे। इसके बाद बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि वे जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे, जो खास तौर पर मुसलमानों के लिए काम करेगी। उनकी योजना 135 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। कबीर ने यह भी कहा कि वे ओवैसी की पार्टी के संपर्क में हैं और संभवतः गठबंधन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button