पति पर दूसरी शादी, सामान लेकर फरार होने और धमकी देने का आरोप

महिला ने लगाई न्याय की गुहार

लखनऊ। Lucknow के पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने, घर का सामान लेकर फरार होने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।


2005 में हुई थी शादी, मायके भेजकर हुआ फरार

Para स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अनीता गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2005 में निरंजन गुप्ता से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों आवास विकास कॉलोनी के फ्लैट में रहने लगे।
महिला के अनुसार, 9 दिसंबर को पति ने काम का बहाना बनाकर उन्हें मायके भेज दिया और खुद रोजगार के लिए बाहर जाने की बात कही।


घर लौटी तो ताले टूटे, सामान गायब

पीड़िता का कहना है कि होली पर जब पति लेने नहीं आए तो वह 6 मार्च को खुद घर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर पता चला कि पति उनके मायके जाने के कुछ दिन बाद ही घर का सारा सामान लेकर मकान खाली कर चुका था।


व्हाट्सएप स्टेटस से खुला दूसरी शादी का राज

महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने पति की जानकारी देने में कोई सहयोग नहीं किया। बाद में 4 मार्च 2026 को एक रिश्तेदार ने जानकारी दी कि एक महिला के व्हाट्सएप स्टेटस में उनके पति किसी दूसरी महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
अनीता का आरोप है कि उनके पति ने ‘प्रीती गुप्ता फ्लावर डेकोरेटर्स’ से जुड़ी महिला के साथ दूसरी शादी कर ली है।


स्त्रीधन और प्लॉट के कागजात भी ले गया

पीड़िता के मुताबिक, पति उनके साथ:

  • स्त्रीधन और घरेलू सामान
  • संयुक्त नाम से खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री के मूल कागजात
    भी लेकर फरार हो गया है।

इसके अलावा, महिला ने फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है कि शिकायत वापस ले लें, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button