आईआईटी कानपुर ने लांच की गेट की वेबसाइट, आवेदन 30 अगस्त से

कानपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है। गेट की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू होगी। संस्थान के निदेशक प्रो अभय करंदीकर पिछली 27 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। गेट परीक्षा संयुक्त रूप से आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर द्वारा आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन भर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश पत्र अगले साल तीन जनवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े: मिर्जापुर में साथी को गोली मार साधु ने की आत्महत्या

गेट एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो कुछ विषयों में दो पेपर चुनने के विकल्प के साथ 29 विषय क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट में मुख्य विवरणों के साथ परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां हैं। सूचना विवरणिका भी वेबसाइट के भीतर लॉन्च की गई है और यह परीक्षा पैटर्न, क्षेत्रों, पाठ्यक्रम आदि के बारे में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराती है। तैयारी में मदद के लिए संभावित उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी देख सकेंगे।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *