IIT कानपुर छात्र जय सिंह मीणा ने की आत्महत्या

कानपुर। IIT कानपुर के बायोलॉजिकल साइंस विभाग के 4th ईयर बीटेक छात्र जय सिंह मीणा (26) ने सोमवार को हॉस्टल नंबर 2, रूम नंबर 148 में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुसाइड की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह उनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।

जय के बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जय पिछले एक साल से डर का अनुभव कर रहा था और हमेशा कहता था कि IIT में किसी प्रोफेसर या सीनियर का फोन या घर आना उसे परेशान करता है। जय बैंक की तैयारी भी कर रहा था।

परिवार ने बताया कि रविवार को जय ने मां से कहा था कि सोमवार को घर आकर गांव चलेंगे। सोमवार सुबह जब जय का फोन रिसीव नहीं हुआ, तो दोस्तों ने उसका हालचाल लेने के लिए हॉस्टल रूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर छात्रों ने खिड़की से देखा तो जय का शव फंदे पर लटका था।

कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार का कहना है कि जय का पिछले साल से मानसिक तनाव चल रहा था और वह किसी तरह के दबाव में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button