जालौन में नाबालिग की हत्या कर शव पशुबाड़े में दफनाया, दोस्तों ने कबूला जुर्म

फोन में आपत्तिजनक फोटो देखने पर हुआ विवाद, सिर पर बोतल मारकर की हत्या; 13 दिन बाद बरामद हुई लाश

जालौन: Jalaun के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने अपने ही 17 वर्षीय दोस्त की हत्या कर उसका शव पशुबाड़े में दफना दिया

पुलिस के मुताबिक, मृतक ने अपने दोस्तों के मोबाइल में अपने छोटे भाई से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें देख ली थीं, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सिर पर बोतल मारकर उसकी हत्या कर दी

 13 दिन से लापता था छात्र

घटना 25 मार्च की है। मृतक उसी दिन घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों तेज प्रताप और रोहित के घर जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पिता के मुताबिक, शाम को कॉल करने पर पहले बेटे ने जवाब दिया, लेकिन बाद में फोन दोस्त ने उठाकर बताया कि वह मोबाइल छोड़कर चला गया है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

 फोन लोकेशन से खुला राज

पुलिस ने जब फोन की लोकेशन ट्रेस की, तो शक के आधार पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।

बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पशुबाड़े की मिट्टी हटाकर बोरे में बंद शव बरामद किया

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। बवाल की आशंका को देखते हुए चार थानों की पुलिस और PAC को तैनात किया गया है।

मृतक किसान परिवार से था और उसकी बड़ी बहन की 7 मई को शादी तय है। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button