कानपुर। रतनलाल नगर के नेता जी कोल्ड ड्रिंक रेस्टोरेंट में रविवार शाम को एक युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खाना खा रही थी। कुछ देर बाद उसकी प्रेमिका का दूसरा ब्वॉयफ्रेंड मौके पर पहुंचा। उसे महिला को दूसरे युवक के साथ देख आग बबूला हो गया और उसने अपने 4-5 साथियों को बुलाया।
बाहर आते ही युवती के पहले प्रेमी और उसके साथियों ने युवती के ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई की। घटना का 2 मिनट 19 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें बारी-बारी से 21 थप्पड़ मारते दिखाया गया है।
हंगामा सुनकर मौके पर पहुंचे लोग दोनों पक्षों को अलग किया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रतन लाल नगर चौकी प्रभारी मनीष सिंह को मामले की जांच के लिए भेजा गया। अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।








