
पिता की हत्या का आरोप भी साल 2017 से चल रहा है
राइफल और लाइसेंस लौटाने से आरोपी ने किया इनकार
पुलिस मामले की गहनता से कर रही जांच
लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बेटे ने अपने मृत पिता की लाइसेंसी राइफल और लाइसेंस उसके पिता के साथी पर हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले का विवरण
जनपद मैनपुरी के कुर्रा निवासी हर्षित कुमार ने बताया कि उनके पिता सुखराम सिंह लखनऊ के कृष्णा नगर में सरकारी ठेकेदारी का काम करते थे। उनके सहयोगी राजकिशोर पुत्र रामविलास सिंह के पास वर्ष 2017 से पिता की लाइसेंसी राइफल और लाइसेंस था। हर्षित का आरोप है कि इसी साल राजकिशोर और उसके परिवार ने साजिश रचकर उनके पिता की हत्या कर दी थी। शव को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के नगला खंगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया।
राइफल लौटाने से इनकार
हर्षित के अनुसार हत्या के बाद भी आरोपी ने पिता की लाइसेंसी राइफल और लाइसेंस अपने कब्जे में रखे हुए हैं और लौटाने से इनकार कर रहा है। इसे गलत इरादे का संकेत बताते हुए हर्षित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
कृष्णा नगर पुलिस ने हर्षित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।









