- लुधियाना गुरुद्वारे में महिला का बवाल, कपड़े उतारने से मचा हंगामा
- धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद हुई घटना
- गुरुद्वारे की चाबियों के विवाद से भड़की महिला, पुलिस जांच में जुटी
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित एक श्री गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को बेअदबी की गंभीर घटना सामने आई। एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए। वहां मौजूद संगत ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चिल्लाते हुए हंगामा करती रही।
घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संगठन अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत केस दर्ज किया है।
गुरुद्वारे की चाबियां चोरी का शक
जांच में सामने आया कि गुरुद्वारे की चाबियां खोने के बाद महिला पर चोरी का शक जताया गया था। तलाशी की बात पर महिला भड़क गई और कपड़े उतारकर बवाल किया।
धार्मिक भावनाओं को ठेस
जसवंत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि महिला की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल, पुलिस महिला की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।







