विझिनजाम पोर्ट का उद्घाटन- भारत के समुद्री व्यापार को नई दिशा

  • PM मोदी ने केरल में विझिनजाम पोर्ट का उद्घाटन किया
  • कांग्रेस नेता शशि थरूर की मौजूदगी पर ली चुटकी
  • पोर्ट से भारत की ट्रांसशिपमेंट क्षमता में बढ़ोतरी

तिरुवनंतपुरम/अमरावती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तट पर तैयार किए गए देश के पहले सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट विझिनजाम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर की उपस्थिति को लेकर विपक्ष पर हल्के फुल्के अंदाज़ में तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन लोगों की नींद उड़ा दी है जिन्हें यह संदेश नहीं भाया।

पीएम ने पोर्ट को भारत के समुद्री व्यापार का नया युग बताया और कहा कि यह पोर्ट देश को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। 8,800 करोड़ की लागत से बने इस पोर्ट की ट्रांसशिपमेंट क्षमता भविष्य में तीन गुना तक बढ़ाई जा सकेगी।

पोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के अमरावती रवाना हुए। यहां उन्होंने राजधानी परियोजना के पुनः शुभारंभ के साथ ही 58,000 करोड़ से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। इनमें 7 नेशनल हाईवे, नई रेलवे लाइनों और ओवर ब्रिजों का निर्माण शामिल है। साथ ही अमरावती में विधानसभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय और 5,200 घरों के निर्माण का भी शिलान्यास हुआ।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत में पिछले एक दशक में बंदरगाह क्षमता दोगुनी हुई है और जलमार्गों में आठ गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही नाविकों की संख्या भी 1.25 लाख से बढ़कर 3.25 लाख हो चुकी है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन देशों में शामिल हो गया है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि स्वतंत्रता से पहले भारत समुद्री व्यापार में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल था और केरल की भूमिका उस समय भी महत्वपूर्ण रही थी।

Related Posts

असम दौरे पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस…

Continue reading
नोएडा में वैलेंटाइन डे पर डबल डेथ: प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर…

Continue reading