इटौंजा में विस्फोटक की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने गोदाम पर मारा छापा

लखनऊ। इटौंजा कस्बे में सोमवार देर रात एक गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोदाम पर छापा मारकर जांच शुरू की। इस दौरान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर मौजूद रही।

पुलिस के अनुसार, इटौंजा कस्बे में जुबैर ट्रेडर्स के नाम से जुबैर का एक गोदाम स्थित है। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इस गोदाम में बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर इटौंजा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा के मद्देनजर गोदाम के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां न पहुंच सके। विस्फोटक की सूचना फैलते ही इटौंजा कस्बे और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

इसके बाद पुलिस ने गोदाम खुलवाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि विस्फोटक किस उद्देश्य से और किन दस्तावेजों के आधार पर गोदाम में रखा गया था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *