आकांक्षात्मक विकासखंड भीटी और भियांव का निरीक्षण

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी विकास सिंह ने की समीक्षा

शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व आजीविका पर फोकस

महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना

अम्बेडकरनगर। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक एवं नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी विकास सिंह ने सोमवार को जनपद के आकांक्षात्मक विकासखंड भीटी और भियांव का भ्रमण कर स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, जिला विकास अधिकारी एवं संबंधित उपजिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विकास कार्यों की समीक्षा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने दोनों विकासखंडों में अब तक किए गए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में हुई प्रगति और शेष आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की प्रस्तुति दी।

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से विकास कार्यों की गति और प्रभावशीलता में वृद्धि की जा रही है।

प्राथमिक विद्यालय अढ़नपुर का निरीक्षण

विकासखंड भीटी में बैठक के बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अढ़नपुर का निरीक्षण कर शैक्षणिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दृष्टि आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह एवं गायत्री आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों से उनके उत्पाद जैविक गुड़ के उत्पादन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन के संबंध में संवाद किया। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि महिला समूहों के उत्पादों के विपणन हेतु प्रभावी बाजार उपलब्ध कराया जाए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *