होटल में देह व्यापार मामले में दरोगा लाइन हाजिर व दो सिपाही निलंबित

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर स्थित एक होटल में देह व्यापार चलाये जाने की शिकायत ,जांच में सही पाये जाने के बाद हलका इंचार्ज दरोगा को लाइन हाजिर और थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार का यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर अनूप शहर पुलिस ने कस्बा स्थित एक होटल एवं रेस्टोरेंट में छापा मारकर चार अलग-अलग कमरों से चार युवक और चार युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकड़े गए युवक युवतियों समेत होटल के संचालक होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी कुल 11 लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच डिबाई की क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा को सौंपी गई।


एसएसपी ने बताया कि होटल में चल रहा देह व्यापार पुलिस के संरक्षण में चलने की शिकायत मिलने पर इसकी जांच अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी से कराई गई । प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत सही मिलने पर थाने में तैनात आरक्षी विनोद गिरी और आरक्षी रवि कांत को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हलका इंचार्ज दरोगा बहादुर सिंह ने भी जानकारी होने पर भी इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और ना ही स्वयं कोई कार्रवाई की इस आधार पर दरोगा बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर लाइन हाजिर किया गया। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंगबली चौरसिया को सौंपी गई है। सं सोनिया

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *