1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर De–novo सूची तैयार होगी

अम्बेडकरनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नए सिरे से (De–novo) तैयार करने से जुड़े शेष कार्यक्रमों में संशोधन किया गया है। आयोग के पत्र संख्या 322/UP–LC/G&T/E–ROOL/2026–BIEN दिनांक 21 नवंबर 2025 के आधार पर नए कार्यक्रम को लागू किया गया है।

27 नवंबर तक पांडुलिपि और आलेख्य नामावली का मुद्रण

संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु ने बताया कि 27 नवंबर 2025 तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चरण में सभी प्राप्त विवरणों को व्यवस्थित कर प्रारूप नामावली का ढांचा तैयार किया जा रहा है।

2 दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन, 16 दिसंबर तक दावे–आपत्तियां

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा।
इसी दिन से 16 दिसंबर 2025 तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। यह प्रक्रिया निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अंतर्गत निर्धारित है।
इस अवधि में पात्र शिक्षक नए नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन, नाम हटाने आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

30 दिसंबर तक दावे–आपत्तियों का निस्तारण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 तक सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान पात्रता, दस्तावेजों और नियमों के आधार पर प्रत्येक आवेदन की जांच होगी।
निस्तारण के उपरांत अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जाएगी, जिसमें स्वीकृत परिवर्तनों को शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button