सघन वाहन चेकिंग अभियान- 121 वाहनों का चालान

अंबेंडकरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 1 अप्रैल 2025 से सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है। इस अभियान के 121 वाहनों का चालान किया गया और 3 वाहनों से 5000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया।

823 वाहनों का चालान, 25,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल

इस अभियान के तहत 1 जून 2025 से अब तक 823 वाहनों का चालान किया गया है और 21 वाहनों से कुल 25,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। पुलिस विभाग की यह सख्ती यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

जनपद में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 1 जून 2025 से अब तक कुल 115 चालकों का नशे की हालत में चेक किया गया, जिनमें से 4 चालक नशे की हालत में पाए गए। इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद, जनपद भर में यह चेकिंग अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, ताकि सड़क पर चलने वाले हर वाहन चालक से यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा है।

कड़ा संदेश: नियमों का उल्लंघन करने वाले होंगे दंडित

पुलिस विभाग ने एक कड़ा संदेश दिया है कि कोई भी वाहन चालक यदि यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे दंडित किया जाएगा। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading