सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

अंबेडकरनगर। यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जनपद अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दिनांक 01 अप्रैल 2025 से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 01 सितंबर 2025 से इसकी गति और सख्ती में इज़ाफा किया गया है।

अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 18 सितंबर 2025 को अकेले एक दिन में 6 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 01 सितंबर से अब तक कुल 1162 वाहनों का चालान किया जा चुका है।

सख्ती का असर: 24 वाहन सीज, 76 वाहनों से वसूला गया 54 हजार रुपये शमन शुल्क

पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान की शुरुआत से अब तक 76 वाहनों से कुल 54,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। वहीं गंभीर उल्लंघनों के चलते 24 वाहनों को सीज भी किया गया है।

यातायात प्रभारी ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई उन वाहनों के विरुद्ध की गई है, जो या तो दस्तावेज़ों के बिना थे या फिर यातायात नियमों की घोर अवहेलना कर रहे थे।

अभियान के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी जांच अभियान चलाया। 01 सितंबर से अब तक कुल 283 चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें से 14 चालक शराब के प्रभाव में पाए गए।

इन सभी के विरुद्ध चालान कर कुल 1,40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकता है, इसलिए इस पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading