लखनऊ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का संचालन PAC दीवान का बेटा अपने भाई के साथ मिलकर करता था। ये आरोपी बंद मकानों की पहचान कर कई दिनों तक उनकी रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

चोरी का माल बिहार में बेचते थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी चोरी का सामान बिहार ले जाकर बेच देते थे, ताकि स्थानीय स्तर पर शक न हो। आरोपियों के पास से चोरी की एक एयर गन और अन्य सामान बरामद किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए निपुण अग्रवाल (डीसीपी) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सिंह, शक्तिमान सिंह और सोनू कुमार शाह उर्फ सोनू पहाड़ी के रूप में हुई है, जो बिहार के निवासी हैं। इनमें सोनू और शक्तिमान सगे भाई हैं और गैंग का संचालन करते थे।

चौथा आरोपी बृजेश निषाद फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सोनू सिंह पर पहले से नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *