पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि कई देश पाकिस्तान से फाइटर जेट्स खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के JF-17 थंडर फाइटर जेट्स में कई देशों ने दिलचस्पी दिखाई है। इनमें बांग्लादेश, सूडान, लीबिया, सऊदी अरब, इराक और इंडोनेशिया शामिल हैं।

देशों के साथ डील की स्थिति:

  • इंडोनेशिया: रक्षा मंत्री ने 12 जनवरी को पाकिस्तान से 40 JF-17 खरीदने पर चर्चा की।
  • बांग्लादेश: दोनों देशों की वायुसेना प्रमुखों के बीच बातचीत हुई, कॉन्ट्रैक्ट अभी बाकी।
  • सऊदी अरब: 7 जनवरी को पाकिस्तान ने JF-17 बेचने पर बातचीत की, सौदा 2 अरब डॉलर के लोन के बदले किया जा सकता है।
  • लीबिया और सूडान: पाकिस्तान ने लीबिया के LNA को दिसंबर 2025 में 4 अरब डॉलर में जेट्स बेचे; सूडान के साथ 12,500 करोड़ रुपये की डिफेंस डील हो सकती है।

पिछले 10 वर्षों में नाइजीरिया, म्यांमार और अजरबैजान के मिलिट्री बेड़े में पहले से ही JF-17 शामिल हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *