होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, ईरान-अमेरिका टकराव से जहाजों की आवाजाही प्रभावित

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, ईरान-अमेरिका टकराव

अमेरिका : होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई के लिए बड़ी चिंता बनता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले कई बड़े व्यापारिक जहाज अब दुबई के पास सुरक्षित दूरी बनाकर रुकने लगे हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में नया नियंत्रण क्षेत्र लागू करने का दावा किया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका ने कहा है कि उसके युद्धपोत फारस की खाड़ी में पहुंच चुके हैं और समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखने की कोशिश जारी है। वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जहाजों को चेतावनी जारी करते हुए नए नियंत्रण क्षेत्र का पालन करने को कहा है।
यूएई के फुजैरा बंदरगाह के पास हुए हमलों के बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है और समुद्री गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले जहां रोजाना करीब 135 जहाज इस मार्ग से गुजरते थे, वहीं अब आवाजाही में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

भारत ने भी इस पूरे मामले पर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत ने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button