कानपुर-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट अब सप्ताह में तीन दिन, यात्रियों पर पड़ेगा असर

कानपुर। कानपुर से बेंगलुरु के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान अब सप्ताह में केवल तीन दिन ही संचालित होगी। यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। अब यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही उपलब्ध रहेगी, जबकि पहले यह सेवा प्रतिदिन संचालित होती थी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु रूट पर उड़ानों में कटौती का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है और हवाई किराए में भी बढ़ोतरी की आशंका है। फ्लाइट का समय दोपहर 12:50 बजे आगमन और 1:25 बजे प्रस्थान निर्धारित रहेगा।

अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवाओं में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कानपुर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार—उड़ान भर रही है। वहीं दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा रोजाना जारी है।

इस बीच हवाई किरायों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। कानपुर से बेंगलुरु का किराया 8,527 रुपये, मुंबई का 7,491 रुपये और दिल्ली का 6,379 रुपये दर्ज किया गया है। हैदराबाद के लिए किराया दोगुना से अधिक बढ़कर 13,283 रुपये तक पहुंच गया है।

शुक्रवार को कुछ उड़ानें देरी से भी संचालित हुईं। हैदराबाद की फ्लाइट 54 मिनट की देरी से दोपहर 1:39 बजे कानपुर पहुंची, जिसमें 115 यात्री आए और 173 यात्रियों ने प्रस्थान किया। मुंबई की फ्लाइट 36 मिनट देरी से 3:11 बजे पहुंची और 3:39 बजे रवाना हुई। वहीं दिल्ली की फ्लाइट निर्धारित समय से सात मिनट पहले 1:53 बजे पहुंची और 2:40 बजे प्रस्थान किया, जिसमें 142 यात्री आए और 171 यात्रियों ने उड़ान भरी।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *