थाने के गेट पर युवक ने लगाई आग

पत्नी से विवाद के बाद कानपुर में युवक का आत्मदाह का प्रयास, बचाने में तीन पुलिसकर्मी झुलसे।

  • थाने के बाहर युवक ने लगाई आग
  • पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम
  • तीन पुलिसकर्मी भी झुलसे

कानपुर के महाराजपुर थाने के बाहर मंगलवार को एक युवक ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद वह मदद की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

युवक की पहचान 32 वर्षीय महेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने थाने में पत्नी के खिलाफ मारपीट, पारिवारिक विवाद और अन्य आरोपों से संबंधित प्रार्थना पत्र देने के बाद यह कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक को बचाने के दौरान थाना प्रभारी, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए। पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button