51वें जन्मदिन पर करीना ने करिश्मा को बताया ‘सबसे मजबूत और प्यारी दोस्त’

मुंबई । 90 के दशक की सुपरहिट अदाकारा और कपूर खानदान की चहेती करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। बहन करीना कपूर खान ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बड़ी बहन को खास अंदाज़ में विश किया।

करीना ने शेयर की करिश्मा-सैफ की थ्रोबैक फोटो
करीना ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा और सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसमें करिश्मा एक फ्लोरल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में काले चश्मे में दिख रही हैं, जबकि सैफ ब्लैक कोट, सफेद शर्ट और पिंक टाई में नजर आ रहे हैं। करीना ने इसे अपनी पसंदीदा तस्वीर बताया।

‘मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त’
करीना ने कैप्शन में लिखा–
“ब्रह्मांड की सबसे मजबूत और सबसे प्यारी लड़की… यह साल हमारे लिए कठिन रहा है, लेकिन जैसा कहा जाता है—मुश्किल वक्त ज्यादा नहीं टिकता। मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त। जन्मदिन मुबारक हो लोलो।”

पूर्व पति संजय कपूर का हाल ही में हुआ निधन
गौरतलब है कि कुछ समय पहले करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हालांकि, करिश्मा और संजय का तलाक 2016 में हो गया था। दोनों की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading