काशी रथयात्रा मेला- ट्रैफिक पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान लागू

वाराणसी। काशी में शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय रथयात्रा मेले को लेकर कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की घोषणा कर दी है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि यह व्यवस्था 26 जून से 30 जून तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से अगली सुबह 3 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान रथयात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि डायवर्जन व्यवस्था का पालन कर यातायात को सुगम बनाने में सहयोग करें।

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन:

  • बीएचयू/भेलूपुर से आने वाले वाहन: कमच्छा से साईं मंदिर की ओर मोड़ दिए जाएंगे। ये वाहन आकाशवाणी, महमूरगंज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

  • लक्सा से आने वाले वाहन: गुरुबाग तिराहा से नीमामाई तिराहा की ओर मोड़, फिर कमच्छा तिराहा होकर आवागमन।

  • सिगरा से आने वाले वाहन: सिगरा चौराहा से महमूरगंज और सोनिया पुलिस चौकी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

  • महमूरगंज से रथयात्रा की ओर जाने वाले: आकाशवाणी तिराहा से सिगरा की ओर मोड़े जाएंगे।

  • सिगरा चौराहा, आकाशवाणी, नीमामाई तिराहा के पास: सभी प्रकार के वाहनों – कार, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और पैडल रिक्शा – को पार्किंग में रोका जाएगा।

  • आपातकालीन वाहन (एंबुलेंस व शव वाहन): प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

भारी वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान:

  • मंडुवाडीह जाने वाले भारी वाहन: नो-एंट्री खुलने के बाद मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, मुढ़ैला होते हुए मंडुवाडीह तक जाएंगे।

  • सिगरा की ओर जाने वाले: मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, लहरतारा, धर्मशाला, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होकर सिगरा पहुंचेंगे।

  • सिगरा क्षेत्र से बाबतपुर/हरहुआ जाने वाले: मलदहिया, चौकाघाट, ताड़ीखाना, पुलिस लाइन चौराहा, भोजूबीर, गिलट बाजार, तरना होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

  • मंडुवाडीह से आने वाले वाहनों के लिए: आकाशवाणी तिराहा से रथयात्रा चौराहे और सिगरा चौराहे से रथयात्रा तक जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading