चार महीने के बच्चे का अपहरण हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार

कानपुर पनकी में चार महीने के बच्चे का अपहरण हुआ खुलासा

बच्चे को अगवा करने वाले पति-पत्नी और खरीदने वाले दंपती गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दंपती तक पहुंचकर बरामद किया पैसा और बच्चा

कानपुर। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में चार महीने के बच्चे के अपहरण का खुलासा सोमवार को पनकी पुलिस ने किया। पुलिस ने बच्चे को अगवा करने वाले पति-पत्नी और बच्चे को खरीदने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया और बच्चा सुरक्षित परिवार के पास लौटा दिया गया।

मंदिर के बाहर हुआ था अपहरण

एडीसीपी वेस्ट के अनुसार, रावतपुर के थारू बस्ती निवासी विनोद की पत्नी सोनी मंदिर के बाहर भीख मांगकर गुजारा करती हैं। 28 नवंबर को उनकी 10 साल की बेटी शिवानी चार महीने के बेटे के साथ मंदिर के बाहर भीख मांग रही थी। इसी दौरान पनकी मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक ऑटो और बाइक पर सवार दंपती बच्चे को गोद में लेकर ले गई।

सीसीटीवी में पकड़ाई नीयत

पनकी पुलिस ने मां सोनी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से दंपती की बाइक और ऑटो का नंबर पता चला। पुलिस ने जांच के बाद शास्त्रीनगर निवासी गीता और जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि पश्चिमपारा के एक दंपती से बच्चे का सौदा 5 लाख रुपये में तय था। पुलिस ने उनसे 66,500 रुपए बरामद किए।

बच्चा सुरक्षित परिवार के पास

बच्चा खरीदने वाले दंपती गोपाल नगर निवासी सचिन सक्सेना और पत्नी गरिमा श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया। बच्चे को सुरक्षित परिवार के पास सौंप दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button