ब्लॉक बसखारी के भिडूर में किसान सभा आयोजित

  • भिडूर गांव में ब्लॉक स्तरीय किसान सभा आयोजित
  • नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर की जानकारी
  • नैनो तकनीक से बढ़ेगी पैदावार, घटेगी लागत

अंबेडकर नगर।  ब्लॉक बसखारी के ग्राम भिडूर में मंगलवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इफको और इफको ई-बाजार के विशेषज्ञों ने नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों व कृषि रक्षा उत्पादों की जानकारी देकर किसानों को उन्नत खेती के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 70 किसान शामिल हुए।

सभा की अध्यक्षता इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने की। उनके साथ इफको एमसी के टीएमई उपेंद्र नाथ वर्मा, प्रगतिशील किसान जावेद मलिक, ग्राम प्रधान अंगद प्रसाद और इफको ई-बाजार बसखारी केंद्र के सहायक अभिषेक नायक भी मौजूद रहे।

नैनो उर्वरकों से बढ़ेगी पैदावार, घटेगी लागत: डॉ. देवी प्रसाद
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. देवी प्रसाद ने कहा कि परंपरागत उर्वरकों की तुलना में नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर न केवल अधिक प्रभावी हैं, बल्कि इससे किसानों की लागत में भी उल्लेखनीय कमी आती है। उन्होंने बताया कि नैनो तकनीक के जरिए पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

फसल सुरक्षा में कीटनाशकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा
इफको एमसी के टीएमई उपेंद्र नाथ वर्मा ने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीटों और बीमारियों की पहचान व रोकथाम के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को विभिन्न कीटनाशकों और फंगीसाइड्स के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी और बताया कि सही समय पर उचित दवाओं के प्रयोग से फसल हानि को रोका जा सकता है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading