चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर सम्मानित किया

प्रदेश के कृषि मंत्री और राज्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे

महिला किसान, प्रगतिशील किसान और कृषि निर्यातकों को भी सम्मान

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती और किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 25 किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों के हित में राज्य सरकार की योजनाओं और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों, महिला किसानों, कृषि निर्यातकों और संरक्षित खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आधुनिक कृषि को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहल किसानों के लिए एक प्रेरणा है और सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *