फर्जी दस्तावेज़ों से बना लैब टेक्नीशियन- 2007 से मेडिकल लीव पर फरार

  • बंदीपुर PHC में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाले ज्ञान चंद शर्मा पर केस दर्ज
  • आरोपी 2007 से मेडिकल लीव पर लेकर फरार, अब तक विभाग से संपर्क नहीं किया
  • आजमगढ़ निवासी ज्ञान चंद ने लैब टेक्नीशियन की नौकरी के लिए जालसाजी की थी

अंबेंडकरनगर। बंदीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन की नौकरी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल करने वाले आरोपी ज्ञान चंद शर्मा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी वर्ष 2007 से मेडिकल अवकाश लेकर फरार चल रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरोपी ज्ञान चंद शर्मा, निवासी महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ ने नियुक्ति के समय फर्जी अभिलेख प्रस्तुत कर बंदीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन की नौकरी हासिल की थी। उसकी नियुक्ति के बाद विभागीय स्तर पर तमाम संदेह व्यक्त किए गए।
सीएचसी भियांव के अधीक्षक डॉ. उमेश चौहान ने बताया कि आरोपी 17 अगस्त 2007 से ही मेडिकल लीव लेकर बिना सूचना के गायब है और इस अवधि में उसने दोबारा न तो कार्यभार ग्रहण किया और न ही कोई संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस वर्ष निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर विस्तृत जांच कराई गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
जैतपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की तलाश
प्रकरण की शिकायत सीएचसी भियांव अधीक्षक द्वारा जैतपुर थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर गुरुवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी, कूटरचना और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। जैतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वंदना अग्रहरि ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading