लखनऊ मेट्रो फेज-2 के लिए जमीन की मांग

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (LMRC) ने फेज-2 की मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कॉरपोरेशन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को पत्र भेजकर चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग, चौक स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क, वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल और हरदोई रोड की मछली मंडी के पास जमीन मांगी है। दोनों विभागों के बीच शासन स्तर पर एक बैठक हो चुकी है, जबकि कुछ शर्तों पर सहमति बनने के लिए अंतिम बैठक अभी बाकी है।

फेज-2 के लिए 5801 करोड़ की स्वीकृति
फेज-2 की परियोजना के लिए केंद्र सरकार पहले ही 5801 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे चुकी है। LMRC ने स्टेशनों की मिट्टी के सैंपल जांच होने के बाद जमीन आवंटन हेतु LDA को औपचारिक पत्र भेजा है। नए चरण में चारबाग से वसंत कुंज तक 11 किलोमीटर से अधिक दूरी में मेट्रो चलाई जाएगी।

नया रूट: 4.28 KM एलिवेटेड, 6.87 KM अंडरग्राउंड
यह लाइन घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरती है, इसलिए इसमें अंडरग्राउंड रूट की लंबाई अधिक रखी गई है।
एलिवेटेड रूट: 4.286 किमी
अंडरग्राउंड रूट: 6.879 किमी

इस रूट के लिए भूमि प्रबंधन को लेकर विभागीय स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

ब्लू लाइन चारबाग पर जुड़ेगी फेज-1 से, कुल 12 स्टेशन
फेज-2 की लखनऊ मेट्रो ब्लू लाइन चारबाग में फेज-1 से इंटरकनेक्ट होगी और यहीं एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं—
अंडरग्राउंड स्टेशन: चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक
एलिवेटेड स्टेशन: ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग, वसंतकुंज

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *