अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर। अबूझमाड़ के घने जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर कर दिए गए। इनमें नक्सल संगठन का महासचिव और 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। मौके से 20 शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुआ।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि नक्सल संगठन का पोलित ब्यूरो सदस्य बसवा राजू अबूझमाड़ के बोटेर गांव में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई की। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला और बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया।

गृहमंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस कार्रवाई को “ऐतिहासिक सफलता” बताया और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई है।

सात दिन पहले ही 31 नक्सली मारे गए 
इससे पहले भी पुलिस ने कर्रेगुट्टा के जंगलों में 24 दिन चले अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिलाएं और 15 पुरुष नक्सली शामिल थे।

 हिड़मा बना संगठन की टॉप-2 टीम का हिस्सा
छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली हिड़मा, माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी में शामिल एकमात्र नक्सली है। वहीं देवा बारसे को प्रमोट कर उसे दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर बनाया गया है।

 अमित शाह की चेतावनी और डेडलाइन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल रायपुर और जगदलपुर में कहा था कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। इसके बाद से बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में नक्सल विरोधी ऑपरेशन और तेज कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस ने अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज कराई

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading