- राजकीय सम्मान के साथ हुआ विदाई समारो
- तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को 21 तोपों की सलामी
- जुहू के पवनहंस श्मशान घाट पर संपन्न हुई अंतिम क्रिया
मुबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया था और 21 तोपों की सलामी देकर सम्मानित किया गया।
परिवार और फिल्म जगत के लोगों ने दी अंतिम विदाई
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज मौजूद रहे, जिनमें प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई और अमिताभ बच्चन (अभिषेक बच्चन के साथ) शामिल थे।
क्या थी मनोज कुमार की बीमारी?
मनोज कुमार लंबे समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 21 फरवरी 2025 को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार, 5 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे।
देशभक्ति की फिल्मों के लिए मशहूर थे ‘भारत कुमार’
मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों जैसे उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान के कारण “भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और निर्देशन से एक अमिट छाप छोड़ी।








