- लॉरेंस और जग्गू पर अमेरिका में केस दर्ज
- भारत से प्रत्यर्पण की तैयारी
- FBI के ऑपरेशन में 24 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि दोनों के प्रत्यर्पण के लिए भारत से औपचारिक अनुरोध किया जाएगा।
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने कनाडा की एजेंसियों के साथ मिलकर सात देशों में ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चलाया, जिसमें 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 37 लोगों के खिलाफ अमेरिकी फेडरल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।
चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा सहित कई आरोपियों पर 2023 में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। दोष साबित होने पर आरोपियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा हो सकती है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई भारत की जेल में रहते हुए भी अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का संचालन करता था। उसके सहयोगियों पर अमेरिका, कनाडा और यूरोप में ड्रग तस्करी, रंगदारी और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं। फिलहाल लॉरेंस गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं FBI ने गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम भी घोषित किया है।









