विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक सम्पन्न

  • जिलाधिकारी ने कहा: कोई भी अर्ह मतदाता वंचित न रहे
  • राजनीतिक दलों और शिक्षक संगठनों से सहयोग की अपील
  • सभी अधिकारी और प्रतिनिधि बैठक में मौजूद, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ाव

अम्बेडकरनगर | गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के De-novo पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूर्णता को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

1 नवंबर की अर्हता तिथि पर होगा पुनरीक्षण

बैठक में जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, निर्वाचक नामावली का De-novo पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता ने बताया कि नामावली में शामिल होने के लिए फॉर्म-19 भरने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। आलेख्य प्रकाशन 25 नवंबर को होगा, जबकि दावे एवं आपत्तियों की तिथि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक तय की गई है।

तय किए गए नामांकन केंद्र

निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों — समस्त उप जिलाधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी (टांडा, अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, रामनगर, जहांगीरगंज) और खंड शिक्षा अधिकारी (भीटी, बसखारी, भियांव) के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय को फॉर्म-19 प्राप्त करने का केंद्र बनाया गया है।

ये सभी केंद्र कार्यालय समय में कार्यदिवसों पर 6 नवंबर तक आवेदन प्राप्त करेंगे।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading