मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक खत्म, वन विभाग के जाल में फंसा

मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस गया। तेंदुए ने दो बच्चियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिससे इलाके में भय का माहौल था।

दो बच्चियों पर किया था हमला

तेंदुए ने सबसे पहले महमूद कलीमी गांव में 2 साल की बच्ची पर हमला किया था। परिजनों के शोर मचाने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।

इसके दो दिन बाद मिश्रीपुर गांव में 8 वर्षीय दीपांशी पर भी हमला किया गया। दोनों ही बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

वन विभाग ने बिछाया जाल

लगातार हमलों के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने महमूद कलीमी गांव के पास पिंजरा लगाकर उसमें चारा रखा। देर रात शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ चारे के लालच में पिंजरे में घुस गया और कैद हो गया।

Related Posts

प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेड़िया बबुरिहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस मौके पर छात्रों को उनके अंक पत्र वितरित किए गए और उत्साहपूर्ण माहौल…

Continue reading
उन्नाव में सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

उन्नाव में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *