सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवाओं का असर

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की धुंध और कोहरे का असर देखने को मिला। इसके साथ ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। हालांकि सुबह करीब 8 बजे तक धूप निकल आई और मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

बीते बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 49 फीसदी रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही।

हवा की गुणवत्ता की बात करें तो शहर के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से बेहतर रहा। लालबाग में AQI 167 और अलीगंज में 101 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट श्रेणी में रहा। वहीं तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में AQI 100 और गोमतीनगर में 68 के साथ संतोषजनक स्तर पर प्रदूषण दर्ज किया गया।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *